फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 12वीं की शिक्षाशास्त्र और लेखाशास्त्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ नरेश शर्मा ने बताया कि 12वीं शिक्षाशास्त्र में पंजीकृत 134 में से 132 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। लेखाशास्त्र में पंजीकृत सभी 60 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बताया कि 16 मार्च को 12वीं की इतिहास, रसायन विज्ञान, 10वीं की सूचना प्रौद्योगिकी, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र की परीक्षा होगी। उधर, जिले में शनिवार को सीबीएसई 12वीं की जीवविज्ञान की परीक्षा हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय कौसानी, सेंट एडम्स स्कूल गरुड़ में पंजीकृत 156 परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सीबीएसई परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. आशा तिवारी ने बताया कि 17 मार्च को 12वीं में गणित और 18 मार्च को 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें