फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के रक्तदान शिविर को मिलने लगा लोगों का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को बागेश्वर के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें सहयोग के लिए लोग सामने आने लगे हैं। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। शिविर संचालन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, एनएसएस का सहयोग रहेगा। कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदान शिविर में सुरक्षित दूरी का पालन किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. अजय मोहन शर्मा, एनएसएस के जिला प्रभारी राजीव निगम ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें