बागेश्वर जिला अस्पताल में रक्तदान करते रमेश मेहरा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती कांडा की चंद्रा देवी, कपकोट के केडी जोशी, कपकोट की सोनी और बागेश्वर के पप्पू तैराक को खून की जरूरत थी। पप्पू तैराक के पैर का ऑपरेशन होना था। शेष तीनों लोग एनीमिया रोग से पीड़ित हैं। खून की जरूरत होने की बात पता चलने पर एसआई खुशवंत सिंह, रमेश मेहरा, विशाल नेगी, अजय कुमार आर्या ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. योगेश धर्मशक्तू, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, सदस्य जगदीश उपाध्याय ने रक्तदाताओं का आभार जताया।