बागेश्वर जिला अस्पताल में रक्तदान करते संजय तिवारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सात युवाओं ने रक्तदान कर नेक काम किया। जिला अस्पताल के रक्तकोष में खून की कमी को देखते हुए रक्तकोष प्रभारी डॉ. योगेश धर्मशक्तु ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी से संपर्क साधा। रेडक्रॉस की पहल पर एसपी रचिता जुयाल के प्रयासों से कांस्टेबल सुरेश गुसाईं ने पहुंचकर रक्तदान किया। सूचना मिलने पर कूर्मांचल बैंक में कार्यरत हिमांशु शाह, शिवांगी शाह, दीपक सिंह रावत, मुकुल भाकुनी, सूरज भाकुनी, संजय तिवारी ने भी जिला अस्पताल के रक्तकोष में आकर रक्तदान किया। इस दौरान कुल सात यूनिट रक्त जमा हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, वायस चेयरमैन संजय साह जगाती, सदस्य जगदीश चंद्र उपाध्याय ने इन युवाओं की सराहना की है।