फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामा न्याय पंचायत में बिजली, सड़क, संचार, शिक्षा की समस्याओं का अंबार

विज्ञापन
कपकोट के कीमू गांव में पीएम आवास योजना के तहत बन रहे मकान का अवलोकन करते ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने क्षेत्र के अंतिम गांव कीमू, गोगिना, मल्खाडुंर्गचा, हांप्टीकापड़ी, रातिरकेटी और लीती आदि का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने उनके सामने बिजली, सड़क, शिक्षा और संचार सहित तमाम परेशानियां गिनाईं। ग्रामीणों ने नाचनी से खड़लेख तक बनी बिजली लाइन के अक्सर खराब होने और अनियमित आपूर्ति, बिना रीडिंग के बिल आने की समस्या उठाई। हाईस्कूल गोगिना में गणित और विज्ञान के शिक्षक न होने, लीती-गोगिना मोटर मार्ग कटान का मुआवजा नहीं मिलने के बारे में भी बताया। दानू नेे राइंका लीती और रातिरकेटी में छात्राओं के शौचालय निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहां पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र गढ़िया, रेणुका शाही, दुर्गा सिंह मेहता, संजय वर्मा, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें