फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफलीगैर के लोगों ने बगैर बिजली के काटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के ग्राम कठपुड़ियाछीना के पास बिजली की लाइन पर चीड़ का पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण धूराफाट के 15 गांवों के लोगों ने बगैर बिजली के रात काटी। बृहस्पतिवार शाम को एराड़ी (कठपुड़ियाछीना) के जंगल में बिजली की मेन लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली की हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया और धूराफाट क्षेत्र के घटगाड़, चनबौड़ी, कभड़ा, रैखोली, बौड़ी, बोहाला, असों समेत 15 गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। रीठागाड़ में भी बिजली की लाइन में खराबी आ थी। वहां भी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि धूराफाट क्षेत्र में दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी थी। रीठागाड़ में लाइन की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें