बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के लिए तिथि घोषित कर दी है।
उन्होंने बताया कि इस माह 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों का चुनाव होगा। 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए मंडल स्तर पर समितियों का गठन होगा। 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। एक से 15 दिसंबर तक प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। हर चुनाव के बीच 10 दिन का अंतराल शिकायत निवारण और अगले चरण की तैयारी के लिए है।