फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने सीएम के सामने समस्याएं रखीं

विज्ञापन
देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करते भाजपा नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले लोगों ने डौला मोटर मार्ग की स्वीकृति देने, राजकीय जूनियर हाईस्कूल वाछम का उच्चीकरण करने की मांग उठाई। कहा कि सड़क न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाछम में हाईस्कूल न होने से विद्यार्थियों को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। सीएम ने सड़क की स्वीकृति के साथ ही जूनियर हाईस्कूल वाछम का जल्द उच्चीकरण करने का आश्वासन दिया है। सीएम से मिलने वालों में कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, लक्ष्मण सिंह देव आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें