बागेश्वर में प्रेस वार्ता करते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक लगने से भाजपाई खुश हैं। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया है। शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सीएम के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक लगना उनकी ईमानदारी को साबित करता है। उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप निरर्थक हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस जान बूझकर एक खराब माहौल तैयार कर रही है। जिससे कि उसका स्वार्थ सिद्ध हो सके। पत्रकार उमेश शर्मा और शिव प्रसाद सेमवाल ने सीएम पर आरोप लगाया था कि 2016 में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के खातों में धन भेजा गया। इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। प्रेसवार्ता में विधायक चंदन राम दास, इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रकाश चंद्र साह, अंकित नगरकोटी आदि थे। संवाद