बागेश्वर के बिलौना से पगना रोड पर गिरा पहाड़ तोड़ते मजदूर।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बिलौना-पगना मोटर मार्ग पर गिरा बोल्डर तीसरे दिन भी नहीं हटाया जा सका। इस कारण मंगलवार को तीसरे दिन भी मार्ग बंद रहा।
बिलौना-पगना मोटर मार्ग ब्रिडकुल के अधीन है। रविवार को इस सड़क के किमी पांच में ठोस चट्टान का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। सड़क के बीचों-बीच पत्थर आने से यातायात ठप है।
तीन दिन बाद भी मार्ग न खुलने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। तीन दिन से मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है।