बागेश्वर। यूपीसीएल के बिजली बिल काउंटर 30 अक्तूबर (आज) और 31 अक्तूबर (कल) को खुले रहेंगे। 30 को ईद ए मिलाद और 31 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के चलते सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया कि आज और कल उपभोक्ता छुट्टी के बावजूद कार्यालय के बिल काउंटर में बिजली का बिल जमा कर सकते हैं।