फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में भूमिका ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 02 Jan 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
भूमिका टाकुली।
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की ताइक्वांडो खिलाड़ी भूमिका टाकुली ने राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालयी शिक्षा के जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश में बेतुल में हो रहा है। प्रतियोगिता में कपकोट के लाहुर निवासी रमेश चंद्र सिंह और कमला देवी की पुत्री व विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा की छात्रा भूमिका ने अंडर-24 आयु वर्ग में भागीदारी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। भूमिका ने झारखंड, तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया है। विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, डीएम अनुराधा पाल, सीईओ जीएस सौन ने छात्रा को शुभकामनाएं दी हैं।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें