फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटौड़ा पोथिंग भगवती मंदिर मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण

विज्ञापन
कपकोट में सड़क सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। भटौड़ा से पोथिंग भगवती मंदिर तक की सड़क खस्ताहाल है। अब इस रोड की मरम्मत और डामरीकरण होगा।
विज्ञापन

उक्त तीन किमी लंबी सड़क 1.77 करोड़ रुपये की लागत से सुधारी जाएगी।
रोड के डामरीकरण से पोथिंग, उछात, शामाढुंगा, मारतोली, दूनी, मारपानी सीमी तोक के ग्रामीणों को फायदा होगा। इससे पहले कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बुधवार को इस कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, कनिष्ठ उपप्रमुख कवींद्र गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया, लोनिवि के एई हरीश जोशी, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख भगवत गढ़िया, जेई दीपक उप्रेती, आनंद मेहता, गजेंद्र टाकुली, गोपाल गढ़िया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें