फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने खेती, किसानी के लिए किया प्रेरित

Sun, 19 Mar 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शामा, लीती, सूपी, खलझूनी आदि क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को खेती और बागवानी के क्षेत्र में ठोस कार्य करने के लिए प्ररित किया।
विज्ञापन

कोश्यारी ने भ्रमण के दौरान किसानों, बागवानों से कहा कि मेहनत से काम करने पर यह धरती सोेना उगलेगी। किसान, बागवान समृद्ध होंगे। इलाका आर्थिक समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने शामा के प्रख्यात बागवान भगवान सिंह कोरंगा (मासाब) की सराहना कर कहा कि लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि यदि कोरंगा सेवानिवृत्ति के बाद घर बैठ जाते तो यह इलाका कीवी उत्पादन का हब नहीं बनता।
कोश्यारी ने कहा कि लोग उद्यम करेंगे तो नौकरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह दूसरों को नौकरी देने लायक बन जाएंगे। इस दौरान कई जगह पर लोगों ने कोश्यारी का स्वागत किया। इस दौरान
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, प्रमुख गोविंद सिंह दानू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, भाजपा नेत्री धना कोरंगा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें