फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खंड शिक्षाधिकारी को बाल अधिकार समिति ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज में एक छात्र को शिक्षिका की ओर से पीटने के मामले को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गरुड़ के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) को नोटिस भेजकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार इंटर कॉलेज की एक अध्यापिका पर बच्चे को सजा देने के साथ ही मारपीट का आरोप लगा है। इसकी शिकायत अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जिसे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने अभिभावकों और अध्यापिका के बीच वार्ता करके सुलझाने का दावा किया है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने बताया कि उन्होंने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजकर संपूर्ण मामले की रिपोर्ट व पत्रजात लेकर तीन दिन के भीतर कार्यालय में समिति के सम्मुख तलब किया है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) ने नोटिस में लिखा है कि बीईओ संपूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित हों। समिति का कहना है कि बिना सीडब्लूसी के संज्ञान में आए किसी मामले को रफा देना करना नियमों का उल्लंघन है। बच्चे के मामले में किसी अधिकारी को मामला निपटाने का अधिकार नहीं है।
मामले में अध्यापिका का स्पष्टीकरण लिया गया है जिसमें अध्यापिका ने स्पष्टीकरण देते हुए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न करने का वादा किया है।
कमलेश्वरी मेहता, बीईओ गरुड़
शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग उठाई
गरुड़ (बागेश्वर)। एक शिक्षिका की ओर से कॉलेज के छात्र से की गई कथित पिटाई के मामले में स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री और सीईओ को ज्ञापन भेज शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग उठाई है। मैगड़ीस्टेट, सेलाबगड़, पिंगलों, तिमिलपानी, रौल्याना, छत्यानी, जवड़ास्टेट, मजकोट, भकुनधार,रतिसेरा, सिमसाल के अभिभावकों ने डीएम से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी शिक्षिका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। डीएम अनुराधा पाल ने मामले में सीईओ को जांच के लिए निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें