बागेश्वर में जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से सुविधाओं की जानकारी लेते डीएम। संवाद न?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों से मरीजों के साथ मर्यादित व्यवहार करने और सभ्यता से पेेश आने को कहा। मरीजों को हर हाल में अस्पताल से दवा उपलब्ध करवाने और रक्त की जांच करवाने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों के साथ लापरवाही और बाहर से जांच करवाने या दवाई मंगवाने को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने परिसर और शौचालय की सफाई का जायजा लिया। सीएमएस से डॉक्टर और अन्य स्टाफ की जानकारी ली। दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन रूम, इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में हर वक्त ड्यूटी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेेशन थियेटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष, लेबर रूम, एनबीएसयू यूनिट, प्री पोस्ट नेटल वार्ड, आईसीयू वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड का मुुआयना किया। कोविड वार्ड, ट्रामा सेंटर और रक्तकोष का निरीक्षण कर सुविधाएं जांची।
डीएम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड को कवर करने के निर्देश दिए। आयुष्मान डेस्क का निरीक्षण किया। अस्पताल में लावारिस पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती करने के निर्देेश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में डायलिसिस सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। चिकित्सकों से वार्ता कर अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों और सेवाओं की जानकारी ली। इस मौके पर सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा, डॉ. एएम शर्मा, डॉ. महेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।