फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सभी ई-ऑफिस में दक्ष बनें

Wed, 05 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम और अन्य अ​धिकारी। संवाद 
विज्ञापन
बागेश्वर। डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की ओर से विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय आउटरीच डिजिटल लिटरेसी (ई-ऑफिस) कार्यशाला शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि वर्तमान दौर डिजिटल का है, सभी को वक्त के साथ चलना होगा। इसके लिए डिजिटल लिटरेसी आवश्यक है। तभी ई-ऑफिस कार्य सुचारु रूप से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की निगरानी डिजिटल होनी है। सभी ई-ऑफिस में दक्ष बनें।
विज्ञापन

सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। डीडीओ संगीता आर्या ने कहा कि कार्मिकों को ई-ऑफिस के साथ-साथ विभागों के विभिन्न पोर्टलों की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रवींद्र जोशी, संयुक्त निदेशक एटीआई प्रकाश चंद्र, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डीआरडीए की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें