फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी की जमानत पर कोर्ट का साफ इनकार, 18 जुलाई को चाकू गोदकर की गई थी हत्या

Fri, 16 Oct 2026 04:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

जीआईसी भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी की जमानत याचिका कोर्ट ने निरस्त कर दी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और चश्मदीद गवाहों के बयानों को आधार माना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में विशेष सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत ने राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ अपराध की गंभीर प्रकृति और चश्मदीद गवाहों के बयानों को आधार मानते हुए इस स्तर पर जमानत देना न्यायोचित नहीं माना।

मामले के अनुसार 18 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे भटखोला मोटर मार्ग से पैदल स्कूल जा रहे प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा पर विद्यालय के ही प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल टम्टा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना की रिपोर्ट शिक्षक गोकुल चंद्र की ओर से झिरौली थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने उसे निर्दोष बताते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का दावा किया और जमानत दिए जाने की मांग की। राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक और वादी पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत का पुरजोर विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश और जातीय विद्वेष के चलते घटना को अंजाम दिया है। मौके से खून से सना चाकू और अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं तथा चश्मदीद गवाहों ने आरोपी को अपराध करते देखा है।

दोनों पक्षों की बहस सुनने और पत्रावली का गहन अनुशीलन करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी नवल किशोर सोराड़ी की जमानत याचिका को निरस्त करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें