फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयी चोटियों में हुआ सीजन का पहला हिमपात, निचले इलाकों में बूंदाबांदी

विज्ञापन
बागेश्वर में सोमवार की सुबह मौसम अचानक बदल गया, हल्की बूंदाबांदी हुई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। सोमवार को हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। यह सर्दी के मौसम का पहला हिमपात था। कपकोट, जिला मुख्यालय के साथ ही निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कपकोट के हिमालयी क्षेत्र से सटी बोराचक, जारकोट, कुंवारी की चोटियों के साथ ही पिंडारी ग्लेशियर, कफनी ग्लेशियर, सुंदरढुंगा क्षेत्र में काफी हल्की बर्फबारी की सूचना है। सोमवार सुबह 8.44 बजे से कपकोट, जिला मुख्यालय के साथ ही तमाम निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब 4-5 मिनट तक हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक लौट आई थी। उसके बाद आसमान खुल गया। दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इन दिनों सुबह-शाम ठंड महसूस की जाने लगी है। आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश, बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें