फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुबह से दोपहर तक बागेश्वर जाम

Tue, 16 Jul 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को नगर में दोपहर तक जाम लगता रहा। सुबह करीब सवा दस बजे सरयू पुल क्षेत्र में काफी देर तक जाम लगा रहा। 11 बजे जाम ने गोमती पुल क्षेत्र को जकड़न में ले लिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों का दबाव कम करने के लिए गोमती पर बने एक पुल से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। इसके बाद भी गोमती पुल क्षेत्र में जाम लगता रहा। माल रोड, स्टेशन रोड पर भी दोपहर तक जाम लगने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें