फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राज्यस्तरीय हैंडबॉल में बागेश्वर उपविजेता

Tue, 19 Sep 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
राज्यस्तरीय हैंडबॉल की उपविजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। विद्यालयी राज्यस्तरीय अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम बेहतर प्रदर्शन कर बालक वर्ग में उपविजेता रही। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के आर्मी ग्राउंड में 17 और 18 सितंबर को आयोजित हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैच में देहरादून को 4-4 की बराबरी पर रोकने के बाद अल्मोड़ा को 10-0 और टिहरी की टीम को 12-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में नैनीताल को 9-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं बालिका वर्ग में भी टीम ने टीम ने अच्छा खेल दिखाया और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें