फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 12 किमी तक खुली बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क

विज्ञापन
बागेश्वर के बदियाकोट-बोडबलड़ा में सड़क पर 12 किमी में पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क को बंद हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अब भी यातायात सुचारू नहीं हो सका है। हालांकि 13 दिन के भीतर दो बार मरीज को डोली में लाने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सड़क को खोलने का काम तेज कर दिया है। बदियाकोट से 12 किलोमीटर आगे तक सड़क खोल दी गई है। आठ किमी सड़क पर बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा गिरने से यातायात बाधित है। विभाग ने मौसम साफ रहने पर तीन दिन के भीतर सड़क को खोलने का दावा किया है। बदियाकोट से बोरबलड़ा तक 25 किमी सड़क है। हालांकि पुल नहीं बनने से वर्तमान में 20 किमी तक ही सड़क बनी है। बारिश के दिनों में सड़क में जगह-जगह हुए भारी भूस्खलन के कारण विगत नौ जुलाई से सड़क पर यातायात बाधित है। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि मौसम बार-बार खराब होने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। मौसम साफ रहने पर जल्द यातायात सुचारू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें