फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग-चीराबगड़ सड़क की बदहाली दूर करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेश गढ़िया और ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने डीएम से पोथिंग-चीराबगड़ सड़क की मरम्मत कराने की मांग की । डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पोथिंग-चीराबगड़ सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे पड़ गए हैं। इनमें बरसाती गधेरों और नालों के पानी से जलभराव हो रहा है। डामरीकरण न होने से सड़क की हालत खराब हो गई है। कहा कि वर्ष 2003 में चीराबगड़-पोथिंग सड़क का निर्माण किया गया था। सुधारीकरण में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क आवाजाही करने लायक नहीं रह गई है। सड़क पर कई सालों से ग्रामीण डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग सोलिंग कर मिट्टी भर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें