फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में अब तक आ चुके 39279 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बाहरी प्रदेशों और राज्य के अन्य जिलों से प्रवासियों का गृह क्षेत्र में लौटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 206 प्रवासी बागेश्वर पहुंचे। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार को बाहरी राज्यों से 81 लोग बागेश्वर पहुंचे। राज्य के अन्य जिलों से 125 लोग बागेश्वर पहुंचे। इन लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। बताया गया है कि जिले में 39279 प्रवासी आ चुके हैं। इसमें से बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 23163 है और राज्य के अन्य जिलों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 16116 है। इनमें से 36327 लोगों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर ली गई है। शेष 2952 लोग अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किए गए हैं। जिले से 3549 मजदूर अपने घरों को जा चुके हैं। इसमें 1726 लोग नेपाली मूल के और 1823 व्यक्ति अन्य राज्यों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें