फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर से बाहरी क्षेत्रों के 59 मजदूरों को घरों को रवाना किया

विज्ञापन
बागेश्वर से घर वापसी के दौरान मजदूर के बच्चे की थर्मल स्क्रैनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने बिजनौर, रामपुर, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के 59 मजदूरों को उनके गृह क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। यह लोग लॉकडाउन के बाद से यहां फंसे थे। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर, रामपुर और राज्य के हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर के मजदूरों को रवाना करने के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रशासन से अनुमति ली। रविवार को मजदूरों को डिग्री कॉलेज परिसर बागेश्वर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तीन बसों से घरों के लिए रवाना किया गया। इन मजदूरों में बिजनौर के नौ, रामपुर के 31, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के 19 लोग शामिल हैं। मजदूरों को रवाना करने से पहले मास्क बांटे गए। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी गई। मजदूरों को रवाना करते समय एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, तहसीलदार मैनपाल सिंह आदि थे। जिला प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के पीलीभीत, बहराइच, गोंडा, खीरी क्षेत्र के मजदूरों से सोमवार सुबह सात बजे डिग्री कॉलेज परिसर बागेश्वर में पंजीकरण करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें