कांडा (बागेश्वर)। द हंस फाउंडेशन ने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को कांडा बाजार में वनाग्नि को रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालयों के अध्यापक, वन विभाग के डिप्टी रेंजर केसी जोशी के साथ अन्य कर्मचारी, थाना कांडा के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह, पुलिस के जवान, ब्लॉक समन्वयक दीपक द्विवेदी, मोटिवेटर षष्टी कांडपाल, गजेंद्र सिंह के साथ ग्रामीण मौजूद थे। संवाद