बागेश्वर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी और स्वीप की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता क्लब ने जीआईसी कौसानी में जागरूकता रैली निकाली। शुक्रवार को जीआईसी कौसानी में गठित मतदाता जागरूकता क्लब के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मदद से स्वीप के विद्यालय स्तरीय नोडल अधिकारी सुनील कुमार चौधरी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। रैली से पूर्व चौधरी ने वोटर लिस्ट, पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रारूप और प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा। रैली में कविता नयाल, सूरज पंत, कमल सिंह, गोविंद सिंह दोसाद, रेनू गोस्वामी, मनोज सेन, मनीष सेन, मनीष कुमार, संजय सेन, सौरभ कुमार, रश्मि दोसाद आदि शामिल थे। संवाद