फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनएसएस स्थापना दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Fri, 25 Sep 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बृहस्पतिवार को परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली रहीं। उन्होंने एनएसएस और आयुर्वेद चिकित्सा के विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयुर्वेद, योग और पंचकर्म चिकित्सा विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. एजल पटेल, डॉ. हेमा गोस्वामी, नीलम खत्री, शैलदीप्ति नेगी, गौरव बिष्ट, सुदिशा, डॉ. नेहा भाकुनी, डॉ. देवेंद्र राणा, डॉ. गणेश गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें