फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जगथाना निवासी बसेड़ा को मिला गांधी शांति रत्न सम्मान

Tue, 03 Oct 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के जगथाना गांव निवासी गंगा सिंह बसेड़ा को गांधी जयंती पर आगरा, उत्तर प्रदेश की बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने महात्मा गांधी शांति रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके लिखे शोधपत्र वर्तमान समय में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक बसेड़ा वर्तमान में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हल्द्वानी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इतिहास, शिक्षा शास्त्र से एमए करने के बाद बीएड, एमएड कर चुके बसेड़ा दीया सोसायटी और रक्तसेवा हल्द्वानी के माध्यम से सामाजिक सेवा से जुड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृत अकादमी शिक्षा, शोध, साहित्य, खेल, कला, चिकित्सा, योग समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत करती है। संस्था ने उनकी शैक्षिक योग्यता, समाजसेवा और शोधपत्र के आधार पर पुरस्कार से सम्मानित किया है। बसेड़ा को संस्थाध्यक्ष डाॅ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने सम्मानपत्र भेजा है। बसेड़ा की उपलब्धि पर परिजनों और जिले के लोगों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें