फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम, बैंक में ही हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
बागेश्वर के एसबीआई के एटीएम में सोशल डिस्टेंस में खड़े ग्राहक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क पहनने के नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रोज हो रहे दर्जनों की संख्या में चालान इसकी तस्दीक कर रहे हैं। बागेश्वर में एटीएम, बैंकों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई दे रहा है। एटीएम और बैंकों में बाकायदा सोशल डिस्टेंस में गार्ड ग्राहकों को खड़ा करा रहे हैं। ग्राहकों के हाथों को सौनिटाइज किया जा रहा है। बाजार हो या अस्पताल सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। यह तब है, जब पुलिस, प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क पहनने के लिए लोगों को लगातार प्रेरित कर रहा है। न मानने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं। यही कहेंगे कि सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क का प्रयोग कोरोना से बचा सकता है। बागेश्वर जिला ग्रीन जोन में शामिल है। इसे ग्रीन जोन में ही शामिल रहने देने के लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें