फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिकायत मिलने पर रोका डामरीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लीली मोटर मार्ग पर चल रहे सुधारीकरण और डामरीकरण के कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन

सड़क में इन दिनों वन टाइम अनुरक्षण मद से कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभाग में शिकायत की थी। सहायक अभियंता अंकुर सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाई गई। एई ने बताया कि ठेकेदार ने विभाग को पूर्व में सूचना दिए बिना ही डामरीकरण का काम शुरू कर दिया था। इस लापरवाही को देखते हुए तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को काम रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब झाड़ी कटान, नाली सफाई और पटरियों की उचित व्यवस्था के बाद ही डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें