फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: संवाद कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
कपकोट में आशा संवाद कार्यक्रम में विचार रखते जिला समन्वयक भुवन जोशी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। सीएचसी कपकोट में आशा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रमुख समस्याओं और कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों को रखा। जन प्रतिनिधियों ने उनकी समस्याओं का जल्द निदान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार आयोजित आशा संवाद में शामा की आशा कार्यकर्ता खष्टी कोरंगा ने टीकाकरण भत्ता नहीं मिलने और माजखेत में एएनएम सेंटर नहीं होने से आने वाली परेशानी बताई। बैड़ामझेड़ा की आशा बबीता टम्टा ने प्रसव के समय कुछ महिलाओं के खाता नहीं खोलने से भुगतान समय पर नहीं होने की परेशानी बताई।
सीता गढ़िया ने गडेरा में सीएचओ के पद खाली होने से आने वाली परेशानी बताई। हीरा देवी ने विभागीय कार्य के दौरान बरती जाने वाली शिथिलता के कारण कार्यालय में एक हस्ताक्षर के लिए कई चक्कर लगाने से होने वाली परेशानी बताई तो कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान उनके ठहरने की व्यवस्था नहीं होने की परेशानी बताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू और नपं अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से आशा कार्यकर्ताओं का रुका भुगतान जल्द करने और उनकी समस्याओं का निदान करने को कहा। वहां पर जिला समन्वयक भुवन जोशी, सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेश कुमार, सभासद तनुज तिरुवा, प्रतिभा जोशी, मनोज कोरंगा, प्रीति कोरंगा, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें