फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
बागेश्वर में नायब तहसीलदार दीपिका आर्या को ज्ञापन सौंपतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मानदेय, लॉकडाउन भत्ता और कर्मचारी का दर्जा देने की मांग पूरी न होने पर बेमियादी कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। आशा कार्यकर्ता शीना खान और पुष्पा देवी ने नायब तहसीलदार दीपिका आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। बताया कि कोरोना महामारी में आशा कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर फ्रंट लाइन योद्धा की भूमिका निभा रही हैं। कहा है कि आशाओं को न तो मानदेय मिला है और न ही लॉकडाउन भत्ता दिया गया है। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। आशाओं को मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन सरकार ने उन पर बिना वेतन के अन्य कामों का भी बोझ डाल दिया है। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने, लॉकडाउन भत्ता दस हजार रुपये महीने के हिसाब से भुगतान करने, बिना वेतन के सर्विलांस ड्यूटी न लगाने, मासिक प्रोत्साहन राशि देने, बकाया मानदेय का भुगतान करने और बीमा योजना का लाभ देने की मांग की है। कहा है कि मांगें पूरी न होने पर बेमियादी कार्यबहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें