फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना का पुरजोर विरोध होगा

विज्ञापन
बागेश्वर में हुई गोष्ठी में मौजूद राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद न्य? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना (ईआईए), 2020 का प्रदेश भर में विरोध किया जाएगा। शनिवार को गरुड़ स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में हुई गोष्ठी में प्रदेश संयोजक उनियाल ने कहा कि पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि ईआईए 2006 में किए गए बदलाव पर्यावरण विरोधी हैं। संवैधानिक लोकतंत्र में सरकार को ऐसे कानूनों पर जनता की राय लेनी चाहिए थी। इसमें सरकार के फैसले लेने की विवेकाधीन शक्तियों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। जिला संयोजक रंजीत दास ने कहा कि अधिसूचना में अब उन कंपनियों अथवा उद्योगों को क्लीयरेंस का मौका मिलेगा जो पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करती आ रही हैं। संगठन के कुमाऊं मंडल संयोजक कृष्ण सिंह बिष्ट ने कहा कि एक अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि पोस्ट फैक्टो पर्यावरण मंजूरी कानून के खिलाफ है। जिसके बावजूद नए प्रावधान पर्यावरण संरक्षण के लिए बने मूल कानून के साथ विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न करते हैं। मनोज बिष्ट ने कहा कि सरकार व्यापार सुगमता के नाम पर पर्यावरण को गंभीर खतरा पहुंचाने का रास्ता खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें