बागेश्वर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश और प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया में कक्षा छह में नए प्रवेश और कक्षा सात, आठ, नौ, 11 के पार्श्व प्रवेश सम्मिलित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर तक उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी निशुल्क आवेदन पत्र विद्यालय के कार्यालय, बीईओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मार्च 2026 तय की गई है। प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि प्रवेश के संबंध में शासन की ओर से भविष्य में मिलने वाले दिशा निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।