फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चोरी की प्राथमिकी दर्ज न होने पर डीएम से गुहार

Fri, 19 Jun 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस की ओर से चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज न करने पर रएक ग्रामीण ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। मानीखेत निवासी जगदीश गिरी गोस्वामी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 13 जून की रात चोरों ने उनके श्रमिकों के कमरे से तीन मोबाइल और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी दौरान चोर मौके पर अपनी चप्पलें और एक हथोड़ा छोड़ गए। पीड़ित का आरोप है कि वह इस संबंध में तीन बार कोतवाली जा चुके हैं लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें