फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर के विरोध को लेकर कल से फिर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में बन रहे कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) के विरोध में आंदोलित छात्रों ने दिवाली पर धरना स्थगित कर दिया था। छात्र अब 17 नवंबर से दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। थ्रीसी के विरोध में छात्र पिछले पखवाड़े से धरना दे रहे थे। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व पर छात्रों ने धरना स्थगित कर दिया था। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि कॉलेज में थ्रीसी बनाने का लगातार विरोध किया जाएगा। 18 नवंबर के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन को इसका विकल्प नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें