फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड़कुनी में पुलिस ने भांग की खेती नष्ट की

विज्ञापन
बागेश्वर के पुड़कुनी में भांग की खेती नष्ट करते पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने पुड़कुनी के पटियारखोला गांव में करीब 30 नाली भूमि पर की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट को पुड़कुनी गांव के पटियारखोला तोक में भांग की खेती का पता चला। इस पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भांग की खेती को नष्ट किया। उन्होंने गांव के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। नशे के दुष्परिणाम बताए। इससे बचने के लिए भांग की खेती न करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें