बागेश्वर। आयुष डॉक्टरों ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी और रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष किट बांटी। जिला बार एसोसिएशन सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने आयुष किट की प्रयोग विधि बताई। बैठक में बार एसोसिएशन के सचिव मनोज जोशी, संरक्षक कुंडल सिंह धपोला, डॉ. संगीता, डॉ. रवींद्र कोहली, धन सिंह ठठोला, चंदन सिंह ऐठानी, चंद्रशेखर मिश्रा, एनके भट्ट, भगवत धपोला, पंकज धपोला, महीप किशोर, अर्जुन लाल टम्टा, रमेश पर्वतीय, मदन आगरी, शिव सिंह टंगड़िया, गोविंद प्रताप सिंह आदि थे।