राज्य स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय छटिया के बच्चों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को स्कूल की हेड टीचर नंदी वर्मा की अध्यक्षता में हुए स्वागत समारोह में राज्य स्तरीय अंताक्षरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त टीम की तानिया आर्या, जानकी गोस्वामी, कविता पांडे, यशवंत सिंह गढ़िया, सचिन सिंह रावत को पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक राजेंद्र भसोड़ा, भूपाल अल्मिया, सुंदर नेगी, खतिजा नजार, कमला परिहार, किरन शाह आदि थे। इस उपलब्धि पर डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, समन्वयक उमेश जोशी, एबीईओ चंपा आर्या ने भी शुभकामनाएं दी हैं।