फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास निखारने की कवायद शुरु

विज्ञापन
कपकोट में आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करतीं सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों की नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास को निखारने की कवायद शुरू हो गई है। कपकोट में सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संपर्क और संचार कौशल मजबूत करना है। शिविर में जिले के तीनों ब्लॉकों से 30 एएनएम प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. टम्टा ने बताया कि उत्तराखंड हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसायटी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। विभाग में कार्यरत एएनएम, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियनों को क्लीनिकल स्किल के साथ संपर्क और संचार कौशल को बेहतर करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें