बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग में एंजल ने बालिका और हल्द्वानी के मनीष ने बालक वर्ग में खिताब जीता। एंजल और मनीष ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए अपने-अपने जोड़ीदार ममता और मृदुल पांडेय के साथ मिलकर युगल खिताब पर भी कब्जा किया।
वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग के मिश्रिम युगल में डीएम अनुराधा पाल और मनीष पांडेय की टीम ने जगदीश परिहार और नीरु भट्ट को पराजित कर खिताबी जीत हासिल की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी थे। वहां पर सीडीओ संजय सिंह, एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम हरगिरि, राम अवतार सिंह, प्रशांत जोशी, केसर सिंह, डीएसओ एसएल वर्मा, अनिल कार्की, भरत रावल, रेफरी प्रशांत जोशी, विजय कर्नाटक आदि थे।
ये रहे परिणाम
पुरुष ओपन वर्ग- मोहित तिवारी और महिला एकल- ऐश्वर्या
युगल मुकाबले- पुरुष वर्ग-मोहित तिवारी और हिमांशु तिवारी, बालिका वर्ग- लावण्या कार्की और एंजल
मिश्रित युगल-सचिन और एंजल विजेता मयंक और ऐश्वर्या उपविजेता रहे
वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग -पुरुष वर्ग में मनीष पांडेय और युगल गौड़ ने विपिन कर्नाटक और संजय वर्मा की जोड़ी को हराया