बागेश्वर। पूर्व जिपंं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कपकोट क्षेत्र की बदहाल सड़कों के मामले में विभाग पर निर्धारित समयावधि में डामरीकरण का कार्य पूरा न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने करोड़ों खर्च करने के बाद भी बिचला दानपुर क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल किए हैं। बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐठानी ने कहा कि खड़लेख-भनार मोटर मार्ग के दोनों पैकेजों की कुल लागत लगभग 11 करोड़ रुपये है, लेकिन धरातल पर काम आज भी अधूरा और घटिया स्थिति में है। करोड़ों रुपये स्वीकृत होने के बाद भी तय समय पर काम न होना विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत को साफ दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन उपेक्षित सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर विभाग और सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। संवाद
.