कपकोट (बागेश्वर)। एंजल्स एकेडमी के छात्र संसद के चुनाव में प्रमोद देवली छात्र प्रमुख, ओसीन ऐठानी छात्रा प्रमुख चुनी गई। सुभाष हाउस के लिए सूरज गढ़िया, सक्षम जोशी, टैगोर हाउस के लिए रोशन गढ़िया, कृष्ण बघरी, आजाद हाउस के लिए एंजल गढ़िया, आस्था सिंह, रमन हाउस के लिए मेघा कपकोटी, नीरज टाकुली क्रमश: कैप्टन, हाउस कैप्टन चुने गए। वहां विद्यालय के प्रबंधक भारत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया, प्रधानाचार्य बीसी पंत, ऊषा बिष्ट, कविता गढ़िया, गजेंद्र बिष्ट, तारा कोरंगा आदि थे।