बागेश्वर। भीड़ी में ग्रामीणों ने उनकी भूमि पर अवैध तरीके से खड़िया खनन किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में पीड़िता तारा देवी, हीरा देवी ने बताया कि उनकी भूमि पर अवैध रूप से खनन किया गया। कहा कि खनन से उनके खेतों को नुकसान हुआ है। मुआवजे की मांग करने पर टालमटोल किया जा रहा है। महिलाओं ने पट्टाधारक की खड़िया निकासी पर रोक लगाने और उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की।