फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल के सारे बेड मरीजों से फुल

Sun, 17 Sep 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। वर्षाकाल के बाद शीतकाल दस्तक दे रहा है। वर्षाकाल में लोग वायरल फीवर, पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आए। हालात यह हैं कि 70 बेड के जिला अस्पताल के सारे बेड फुल हैं। अस्पताल प्रशासन ने कुछ अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है।
विज्ञापन








बरसात के सीजन से जिले में वायरल फीवर, पेट संबंधी बीमारियों के मामले लगातार सामने आए। अब भी यह सिलसिला जारी है। रविवार को जिला अस्पताल मरीजों से खचाखच भरा था। अस्पताल के सारे वार्डों में बेड मरीजों से भरे हुए थे।



इनमें कुछ गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ मरीज चोट लगने के कारण भी भर्ती थे। चार मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन ने अलग से व्यवस्था की हुई थी। डेंगू वार्ड में 10 बेड लगाने से अस्पताल के सामान्य बेड की संख्या इन दिनों 60 रह गई है।
विज्ञापन
















डेंगू का एक और मामला आया



बागेश्वर। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक और मरीज को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। अब डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या छह हो गई हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दो अन्य लोगों में भी डेंगू के लक्षण पाए गए थे, लेकिन हालात सामान्य होने के कारण उनका घर पर इलाज चल रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 15 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकतर लोग स्वस्थ हो चुके हैं।











वायरल फीवर के साथ ही मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों के लिए चार अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। फिलहाल कोई बड़ी समस्या नहीं है। - एसपी त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें