कपकोट में बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर प्रदान करते समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और अन्य। संवाद न्?
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से समाज कल्याण विभाग ने कपकोट में बुजुर्गों और दिव्यांगों को जीवन सहायक उपकरण बांटे। वयोश्री योजना के तहत आयोजित शिविर में 54 लाभार्थियों को निशुल्क उपकरण बांटे गए। इसमें व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा आदि उपकरण दिए गए। लोगों ने आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे बुजुर्ग और दिव्यांगों को काफी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी, डॉ. बृजेश रावत, पुष्पा देवी, गणेश मर्तोलिया, भुवन शाही आदि रहे।