फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की पहचान बनेगा काला और लाल धान : डीएम

Wed, 07 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (नमैट) के कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि काले धान की बाजार में अत्यधिक मांग है और यह किसानों के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को हरसंभव तकनीकी और संसाधन गत सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैविक रूप से उत्पादित काला और लाल धान स्वास्थ्यवर्धक होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। इसके उत्पादन से किसानों की आमदनी बढ़ेगी साथ ही बागेश्वर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, उद्यान अधिकारी आरके सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें