फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकरण के खिलाफ कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में काला फीता बांधकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन किया। एक अक्तूबर से दोनों विभागों के कर्मचारी एकीकरण के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने कहा कि सरकार दोनों विभागों का एकीकरण कर कर्मचारियों की कटौती करने जा रही है, जबकि सरकार ने अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी है। कृषि विभाग के केसी मिश्रा ने बताया कि एकीकरण के विरोध में 20 अक्तूबर तक काला फीता बांधकर विरोध जताया जाएगा। उसके बाद कृषि और उद्यान विभाग कर्मचारी संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विरोध, प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र बिष्ट, मोहित कुमार, धीरज बिष्ट, अशोक रावत, रमेश कार्की, कैलाश चंद्र भट्ट, हरगोविंद जोशी, पूरन सिंह परिहार, मनमोहन सिंह, मुरली मनोहर पांडे, संतोष खेतवाल, हरीश गिरी, कवींद्र फर्स्वाण, कुंदन दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें