फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन

Fri, 01 Sep 2017 11:18 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संस्कृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी की ओर से नगर के नुमाइशखेत में आयोजित नंदा-सुनंदा महोत्सव संपन्न हो गया। शुक्रवार को नगर में मां नंदा-सुनंदा की भव्य झांकी निकाली गई। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना की। इसके बाद शाम चार बजे नुमाइशखेत से शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों के साथ नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए शोभायात्रा बागनाथ मंदिर के पास स्थित सरयू संगम पर पहुंची, जहां मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत, मुख्य यजमान पूरन पालनी, अंकुर उपाध्याय, नवीन साह, संजय वर्मा, विनोद वर्मा, उमेश साह, गोविंद साह जगाती, हेमंत साह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें